Bihar STET Answer Key 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 24 नवंबर 2025 को बिहार STET उत्तर कुंजी 2025 जारी कर दिया है। STET Answer Key 2025 आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर उपलब्ध कराई गई है। साथ ही उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का आयोजन 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में किया गया था। अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों की मैचिंग कर सकेंगे और संभावित अंक का अनुमान लगा सकेंगे।
| Bihar STET Paper 1 Answer Key 2025 PDF Link | यहां क्लिक करें |
| Bihar STET Paper 2 Answer Key 2025 PDF Link | यहां क्लिक करें |
Bihar STET Answer Key 2025 – क्या कहा गया नोटिस में?
बिहार बोर्ड ने STET Answer Key 2025 को 24 नवंबर को ऑनलाइन जारी कर दिया है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उसमें किसी भी गलत उत्तर के मामले में 27 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर पाएंगे।
आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने पेपर के अनुसार सही उत्तर देख सकते हैं और अगले चरण की तैयारी कर सकते हैं।
बिहार STET क्या है?
बिहार सेकेंडरी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसके माध्यम से बिहार में सेकेंडरी (कक्षा 9-10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 11-12) स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों की पहचान की जाती है।
Bihar STET Answer Key 2025 – डाउनलोड लिंक
आधिकारिक उत्तर कुंजी BSEB वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उम्मीदवार लिंक पर क्लिक कर अपने विषय की आंसर की PDF डाउनलोड कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने से पहले उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी को अच्छी तरह जांचना जरूरी है।
Bihar STET Answer Key 2025 – कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होते ही अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bsebstet.org पर जाएं
- होमपेज पर Bihar STET Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें
- सूची में से अपना विषय चुनें
- STET Answer Key PDF खुल जाएगी
- PDF डाउनलोड कर अपने उत्तरों की जांच करें
- आवश्यक होने पर आपत्ति दायर करने के लिए स्क्रीनशॉट/प्रिंट सुरक्षित रखें
इसे भी देखें – RRB NTPC Graduate Reruitment 2026 – 5,810 Station Master, Clerk and More Posts
