Results

[PDF लिंक] BPSC Result 2025 OUT: बीपीएससी Prelims 71st रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें कट ऑफ और मेरिट लिस्ट

BPSC 71st Result 2025 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग ने 18 नवंबर 2025 को 71वीं प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर प्रकाशित कर दिया है। जिन्होंने यह परीक्षा दी थी, वे अब ऑनलाइन अपना बीपीएससी रिजल्ट 2025 देख सकते हैं। आयोग ने परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी, रोल नंबर सूची, श्रेणीवार कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी की है। सभी दस्तावेज़ नीचे दिए गए सीधे लिंक से PDF में डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस वर्ष BPSC 71st Prelims में 13,368 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जबकि वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी (FAO) परीक्षा में 893 उम्मीदवारों ने सफलता पाई है। इस तरह कुल 14,261 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए योग्य घोषित किया गया है।

BPSC 71st CCE Prelims Result 2025, Sarkari Result: आयोग ने 18 नवंबर को 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। लगभग 4.39 लाख उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था और अब सभी के लिए रिजल्ट और कट-ऑफ उपलब्ध है। नीचे दिए गए लिंक से उम्मीदवार बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 PDF, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां देखें: BPSC 71st Prelims Cut Off 2025: GEN, ओबीसी, एससी, एसटी, EWS के लिए देखें अपेक्षित कट ऑफ

71st BPSC Result 2025 OUT

बीपीएससी द्वारा जारी PDF में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, कट-ऑफ विवरण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद हैं। जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स में सफल हुए हैं, उन्हें अब मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। कुल 4,71,012 अभ्यर्थियों ने BPSC 71st Prelims के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार 13 सितंबर को आयोजित परीक्षा में उपस्थित रहे। यह परीक्षा राज्य के 37 जिलों में बने 912 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

जारी रिजल्ट के अनुसार:

13,368 अभ्यर्थी 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए।

893 अभ्यर्थी FAO प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए।

कुल 14,261 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किए गए हैं।

BPSC 71st Prelims Result 2025 – बीपीएससी 71वीं रिजल्ट हाइलाइट्स

नीचे दी गई तालिका में बीपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है:

विवरणजानकारी
संगठन का नामबिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC)
परीक्षा का नामBPSC 71वीं CCE 2025
रिक्तियों की संख्या1264
प्रीलिम्स परीक्षा तिथि13 सितंबर 2025
रिजल्ट तिथि18 नवंबर 2025
मुख्य परीक्षा तिथिजल्द घोषित होगी
कुल आवेदक471,012
उपस्थित उम्मीदवार316,762
पास उम्मीदवार14,261
चयन प्रक्रियाप्रीलिम्स, मेंस, इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइटwww.bpsc.bih.nic.in

BPSC 71st CCE Prelims Result 2025 PDF Download Link

जिन उम्मीदवारों ने 13 सितंबर 2025 को प्रीलिम्स परीक्षा में भाग लिया था, वे अब परिणाम PDF बpsc की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ कट-ऑफ भी PDF रूप में उपलब्ध है। आपकी सुविधा के लिए नीचे सीधे लिंक दिए गए हैं।

BPSC 71st Result 2025 (CCE) PDFयहां क्लिक करें
BPSC 71st Result 2025 (FAO) PDFयहां क्लिक करें

BPSC 71st Prelims Cut Off 2025 OUT

बीपीएससी ने रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ PDF भी 18 नवंबर को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों के अंक निर्धारित कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक हैं, वे मुख्य परीक्षा देंगे।

यहां देखें: BPSC 71st Prelims Cut Off 2025: GEN, ओबीसी, एससी, एसटी, EWS के लिए देखें अपेक्षित कट ऑफ

BPSC 71st Result 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?

बीपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट देखने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:

  • बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज में Results टैब पर जाएं और “71st Combined (Preliminary) Competitive Examination – Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट PDF खुलने के बाद सूची में अपना रोल नंबर देखने के लिए Ctrl + F दबाएं।
  • यदि रोल नंबर मिल जाता है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हैं।
  • PDF फाइल को डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

BPSC Prelims Result 2025 के बाद आगे की प्रक्रिया

  • मुख्य परीक्षा (BPSC Mains) में शामिल होना
  • मेंस रिजल्ट जारी होना
  • इंटरव्यू या पर्सनालिटी टेस्ट
  • अंतिम मेरिट लिस्ट जारी
  • दस्तावेज़ों का सत्यापन
  • नियुक्ति और पोस्ट आवंटन

Saurabh Mishra

सौरभ मिश्रा शिक्षा से जुड़ी ख़बरों और updates पर काम करते हैं। उनकी educational background शिक्षा और journalism से जुड़ी रही है, जिससे उन्हें इस सेक्टर की अच्छी समझ है। पिछले 6 वर्षों में इन्होंने कई जाने-माने news platforms के साथ काम किया है और education news, exam updates, results, admissions और career-related content लिखने का अनुभव हासिल किया है। वर्तमान में Yuva Help पर छात्रों और युवाओं तक accurate, fast और trustworthy information पहुँचाने का काम कर रहे हैं।
EXPERTISE: Government Jobs, SSC, UPSC, Railway, Police Job Updates