Bihar SSC Inter Level Syllabus 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इंटर लेवल की 23175 भर्तियों के लिए विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। इन पदों में LDC, क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, बेंच क्लर्क सहित कई इंटर-लेवल पद शामिल हैं। यह अवसर उन छात्रों के लिए खास है जो 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। उम्मीदवारों के लिए बेहतर होगा कि वे समय रहते अपनी तैयारी शुरू कर दें, ताकि सिलेबस पूरा करने और पुनरावृत्ति के लिए पर्याप्त समय रहे।
इंटर लेवल भर्ती की परीक्षा दो चरणों—प्रीलिम्स और मेन्स—में आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित, और मानसिक क्षमता परीक्षण से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे और समय सीमा 2 घंटे 15 मिनट तय की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सिलेबस को समझकर रणनीति बनाना बेहद आवश्यक है।
BSSC इंटर लेवल सिलेबस 2025
BSSC ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना PDF में इंटर लेवल परीक्षा का पूरा सिलेबस और पैटर्न जारी किया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे भर्ती विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें ताकि विषयवार आवश्यकताओं को समझकर सही तैयारी कर सकें। नीचे सिलेबस से जुड़ी मुख्य बातें दी गई हैं।विवरण जानकारी परीक्षा संचालन निकाय बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) परीक्षा का नाम BSSC इंटर स्तरीय परीक्षा कुल पद 23175 शामिल पद LDC, क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, बेंच क्लर्क आदि चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स और मेन्स प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पी कुल प्रश्न 150 Negative Marking Yes
BSSC इंटर लेवल परीक्षा पैटर्न 2025
इंटर लेवल परीक्षा का पैटर्न दो चरणों—प्रीलिम्स और मेन्स—में विभाजित है। परीक्षा पैटर्न समझ लेने से उम्मीदवार प्रश्नों के स्वरूप, समय प्रबंधन और विषयों की प्राथमिकता तय करने में सफल रहते हैं।
BSSC इंटर लेवल प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न
प्रीलिम्स में सिर्फ ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। प्रीलिम्स का पूरा पैटर्न नीचे दिया गया है:विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय सामान्य अध्ययन 150 600 2 घंटे 15 मिनट सामान्य विज्ञान और गणित 150 600 2 घंटे 15 मिनट मानसिक क्षमता परीक्षण 150 600 2 घंटे 15 मिनट
प्रीलिम्स में हर सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
Bihar BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: 23175 पदों पर बंपर भर्ती शुरू
BSSC इंटर लेवल मेन्स परीक्षा पैटर्न
मेन्स परीक्षा के संबंध में विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। पिछले वर्ष के प्रारूप के आधार पर मेन्स में दो पेपर होंगे:पेपर विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय पेपर 1 सामान्य जागरूकता/हिंदी भाषा 100 400 2 घंटे 15 मिनट पेपर 2 मानसिक क्षमता/तार्किक तर्क, सामान्य गणित/विज्ञान 150 600 2 घंटे 15 मिनट
BSSC इंटर लेवल सिलेबस 2025 PDF
उम्मीदवारों के लिए सिलेबस PDF डाउनलोड करना आवश्यक है ताकि तैयारी के दौरान वे किसी जरूरी विषय को मिस न करें और समय का सदुपयोग कर सकें।
BSSC इंटर लेवल विषयवार सिलेबस
प्रीलिम्स परीक्षा में आने वाले विषयों को तीन हिस्सों में बांटा गया है—सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित, और मानसिक योग्यता। नीचे विषयवार सिलेबस दिया जा रहा है।
सामान्य अध्ययन के लिए BSSC इंटर लेवल सिलेबस
यह खंड उम्मीदवार की सामान्य जानकारी, समाज और देश-प्रदेश से जुड़े तथ्यों के ज्ञान को परखता है। इसमें निम्नलिखित विषय शामिल रहेंगे: सामयिकी, वैज्ञानिक घटनाक्रम, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भाषाएं और साहित्य, पुस्तकें, राजधानियां और मुद्रा, खेल, भारत, बिहार व पड़ोसी देशों का इतिहास, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता संग्राम, कृषि और प्राकृतिक संसाधन, भारत का संविधान, राजव्यवस्था, पंचायती राज व्यवस्था, पंचवर्षीय योजनाएं, राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार का योगदान।
सामान्य विज्ञान और गणित का सिलेबस
यह सिलेबस मैट्रिक स्तर पर आधारित है। विज्ञान और गणित से जुड़े बुनियादी विषय इस प्रकार हैं:
सामान्य विज्ञान: भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल
गणित: संख्या प्रणाली, पूर्णांकों की गणना, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के संबंध, बुनियादी गणितीय क्रियाएँ, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ-हानि
मानसिक क्षमता परीक्षण सिलेबस
यह खंड उम्मीदवार की तार्किक सोच, विश्लेषण क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता को परखता है: उपमा, विभिन्नताएं और समानताएं, स्थानिक कल्पना, समस्या विश्लेषण, दृश्य स्मृति, भेदभाव, पर्यवेक्षण, संबंध अवधारणाएं, अंकगणितीय तर्क, अंकगणितीय श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग।

