सोमवार को डायरेक्टर S. N. Tiwari के मार्गदर्शन एवं IT विभाग की HOD Shivangi Srivastava की उपस्थिति में IET TechSphere टीम ने माननीय वाइस चांसलर Poonam Tandon से भेंट कर उन्हें 6, 7, 8 April 2026 को आयोजित 3-दिवसीय Aeromodelling Workshop के तृतीय दिवस के समापन समारोह हेतु आमंत्रित किया।
इस दौरान IET TechSphere की Vice President Aryama Srivastava एवं Heads Swastik Pandey, Rituraj Singh तथा Abhijeet Gupta उपस्थित रहे।
Workshop 6 April से प्रारंभ होकर तीन दिनों तक संचालित हो रहा है, जिसमें छात्रों को Aeromodelling के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। आज के सत्र में Instructor Chandan Vishwakarma द्वारा सफलतापूर्वक theory lecture दिया गया, जिसमें मूल अवधारणाओं को स्पष्ट किया गया। Coordinator Vikas Vishwakarma ने सत्र के समन्वय में सहयोग किया।
Vice Chancellor Poonam Tandon ने IET TechSphere टीम के इस प्रयास की विशेष सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों को वास्तविक तकनीकी अनुभव प्रदान करती हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। उन्होंने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताते हुए Workshop के अंतिम दिवस पर उपस्थित रहने की सहमति भी दी।



इस आयोजन में IET TechSphere के President Apalak Gupta के नेतृत्व एवं पूरी टीम के समर्पित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समापन समारोह में प्रतिभागियों के कार्यों का प्रदर्शन एवं सम्मान किया जाएगा।