UPSC ने आज 30 नवंबर को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर EPFO परीक्षा का आयोजन किया, और अब उम्मीदवारों के शुरुआती प्रतिक्रियाओं के आधार पर परीक्षा विश्लेषण सामने आ रहा है।
UPSC EPFO Exam Analysis 2025: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) पदों के लिए CRT परीक्षा आज एक ही पाली में कराई गई। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक ऑफलाइन पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित हुई। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 230 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए, उनकी प्रतिक्रियाओं और विशेषज्ञों की राय के आधार पर यहां परीक्षा का सेक्शन-वार विश्लेषण, कठिनाई स्तर और अनुमानित अच्छे प्रयासों की जानकारी साझा की जा रही है। यह विश्लेषण उम्मीदवारों को अपनी संभावित स्कोरिंग का अंदाजा लगाने में मदद करेगा।
UPSC EPFO Exam Analysis 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे दी गई तालिका में UPSC EPFO परीक्षा से जुड़े प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी गई है:विवरण जानकारी भर्ती प्राधिकरण संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) पद प्रवर्तन अधिकारी / सहायक भविष्य निधि आयुक्त कुल पद 230 परीक्षा तिथि 30 नवंबर 2025 परीक्षा समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे परीक्षा मोड ऑफलाइन (पेन और पेपर) परीक्षा अवधि 2 घंटे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in
UPSC EPFO Exam Analysis 2025: कठिनाई स्तर
उम्मीदवारों से मिली शुरुआती प्रतिक्रियाओं के आधार पर प्रत्येक सेक्शन का कठिनाई स्तर नीचे दिया गया है।
(नोट: आयोग द्वारा कठिनाई स्तर प्रमाणित नहीं होता, यह केवल अभ्यर्थियों के अनुभव पर आधारित है।)विषय / अनुभाग कठिनाई स्तर सामान्य अंग्रेजी कठिन भारतीय राजनीति कठिन भारतीय इतिहास कठिन भारतीय अर्थव्यवस्था मध्यम सामान्य लेखांकन सिद्धांत मध्यम लेखा परीक्षा आसान से मध्यम औद्योगिक संबंध और श्रम कानून आसान से मध्यम मात्रात्मक रूझान मध्यम सामान्य मानसिक क्षमता और तर्क मध्यम सामान्य विज्ञान मध्यम से कठिन कम्पुटर अनुप्रयोग आसान से मध्यम आंकड़े मध्यम वर्तमान घटनाएं आसान से मध्यम
UPSC EPFO Exam Analysis 2025: Good Attempts
इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और पेपर का कुल वज़न 200 अंक का होता है। उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के आधार पर विभिन्न सेक्शनों में अच्छे प्रयासों का अनुमान नीचे दिया गया है: विषय/अनुभाग पूछे गए प्रश्नों की संख्या सामान्य अंग्रेजी 15 भारतीय राजनीति 12 भारतीय अर्थव्यवस्था 02 सामान्य लेखांकन सिद्धांत 06 लेखा परीक्षा 03 औद्योगिक संबंध एवं श्रम कानून और सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 19-20 मात्रात्मक रूझान 12 तर्क और मानसिक क्षमता 02 सामान्य विज्ञान 06-07 कम्पुटर अनुप्रयोग 05 आंकड़े 01 सामयिकी 08-10
(अच्छे प्रयासों का सटीक आंकड़ा अभ्यर्थियों के बड़े समूह की प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही स्पष्ट किया जा सकेगा।)

