Sarkari Naukari

इंडियन आर्मी SSC Tech 67 (Men) भर्ती 2026: नोटिफिकेशन जारी, बिना लिखित परीक्षा के अफसर बनने का मौका – जानें अप्लाई डेट

अगर आप इंजिनियरिंग ग्रेजुएट (B.E./B.Tech) हैं और भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। भारतीय सेना ने SSC Technical 67th Men Recruitment 2026 के लिए Short Notice जारी कर दी है।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बिना लिखित परीक्षा (Written Exam) दिए सीधे SSB इंटरव्यू के माध्यम से लेफ्टिनेंट बनना चाहते है। इस लेख में हम आपको इस भर्ती की सारी जानकारी, महत्वपूर्ण तारीखें और फॉर्म भरते समय होने वाली उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका फार्म रिजेक्ट हो सकता है।

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें क्योंकि आर्मी की वेबसाइट पर अक्सर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन की समस्या हो जाती है।

विवरण (Event)तारीख (Date)
ऑनलाइन आवेदन शुरू (Start Date)07 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)05 फरवरी 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट05 फरवरी 2026
SSB इंटरव्यू डेटआवेदन के बाद बताया जाएगा
कोर्स शुरू होने का समयअक्टूबर 2026 (संभावित)

वैकेंसी, आयु सीमा और योग्यता (Eligibility & Vacancy)

इस बार भारतीय सेना ने करीब 350 पदों (संभावित) पर रिक्तियां जारी की है। यह संख्या अलग-अलग इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स (Civil, Mechanical, CS, Electrical आदि) के हिसाब से बांटी जाएगी।

मापदंड (Criteria)विवरण (Details)
कुल पद (Total Posts)350 (Tentative)
आवेदन फीस₹0 (फ्री) – सभी के लिए
आयु सीमा (Age Limit)20 से 27 वर्ष (01 अक्टूबर 2026 तक)
जन्म तिथि (DoB)02 अप्रैल 1999 से 01 अप्रैल 2006 के बीच (दोनों तिथियां शामिल)
शैक्षणिक योग्यताB.E. / B.Tech डिग्री (संबंधित ट्रेड में)। फाइनल ईयर वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।

(नोट: विधवाओं (Widows of Defence Personnel) के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक है).

छात्र अक्सर करते हैं ये गलतियां (Common Mistakes)

सालों के अनुभव के आधार पर, यहाँ कुछ ऐसी सामान्य गलतियां हैं जिनके कारण SSC Tech में उम्मीदवारों के फॉर्म रिजेक्ट हो जाते हैं या उन्हें SSB से वापस भेज दिया जाता है:

  1. CGPA vs Percentage: फॉर्म भरते समय अपने कॉलेज के फार्मूले के अनुसार ही CGPA को Percentage में बदलें। अपनी मर्जी से गुणा-भाग ना करें।
  2. नाम में अंतर: आपके आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट में नाम (और पिता का नाम) बिल्कुल एक जैसा होना चाहिये। एक अक्षर का भी अंतर दिक्कत खड़ी कर सकता है।
  3. इंजीनियरिंग स्ट्रीम: ड्रॉप-डाउन मेनू में अपनी सही स्ट्रीम चुनें। उदाहरण के लिए, ‘Civil’ और ‘Structural’ में कंफ्यूजन न रखें।
  4. फोटो और साइन: धुंधली फोटो अपलोड न करें। बैकग्राउंड हल्का होना चाहिए और चेहरा साफ दिखना चाहिए।

Also Read: SSC GD Recruitment 2025: 25,487 पदों पर कांस्टेबल भर्ती शुरू

एक्सपर्ट की सलाह (Editorial Advice)

एक सीनियर एजुकेशन मेंटर के तौर पर, मैं आपको ये सलाह देना चाहुंगा:

  • कट-ऑफ का खेल: SSC Tech में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। आपको आपके इंजीनियरिंग के मार्क्स (Percentage) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। हर स्ट्रीम (CS, Mech, Civil) की कट-ऑफ अलग जाती है।
  • SSB की तैयारी अभी से: अगर आपके मार्क्स अच्छे हैं (उदा. 60-70% से ऊपर), तो कॉल लेटर का इंतज़ार न करें। अभी से अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स और फिजिकल पर काम शुरू कर दें।
  • ईमेल चेक करते रहें: आर्मी की तरफ से कोई भी सुचना SMS या ईमेल पर ही आती है। जिस ईमेल आईडी से रजिस्टर करें, उसे एक्टिव रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या फाइनल ईयर के छात्र अप्लाई कर सकते हैं?

जी हां, फाइनल ईयर के छात्र फॉर्म भर सकते हैं, बस ट्रेनिंग शुरू होने तक डिग्री दिखानी होगी।

क्या इसमें कोई लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, उम्मीदवारों को उनकी डिग्री के नंबर के आधार पर सीधे SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

SSB इंटरव्यू कहां होगा?

आपको आवेदन के बाद इलाहाबाद, भोपाल, बैंगलोर या जालंधर में से कोई एक सेंटर मिलेगा।

क्या JEE Mains देना जरूरी है?

नहीं, SSC Tech एंट्री के लिए JEE Mains जरूरी नहीं है। यह सिर्फ इंजीनियरिंग डिग्री पर होता है।

अब आगे क्या होगा? (What Happens Next?)

  1. फॉर्म भरना: आप 07 जनवरी से 05 फरवरी 2026 के बीच फॉर्म भरेंगे।
  2. शॉर्टलिस्टिंग: आवेदन बंद होने के कुछ हफ्तों बाद, आर्मी हर स्ट्रीम के लिए एक ‘कट-ऑफ’ जारी करेगी।
  3. SSB डेट: जिनका प्रतिशत कट-ऑफ से ऊपर होगा, उन्हें SSB इंटरव्यू की तारीख चुनने का लिंक ईमेल पर आएगा।
  4. मेडिकल: इंटरव्यू पास करने वालों का मेडिकल होगा और आखिर में मेरिट लिस्ट बनेगी।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

लिंक का नामलिंक
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online)[Link Active on 07 Jan 2026]
संक्षिप्त सूचना (Short Notice)Click here
आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in

आधिकारिक स्रोत और संदर्भ (Source & Reference)

यह जानकारी भारतीय सेना (Indian Army) द्वारा जारी संक्षिप्त भर्ती सूचना और [sandigdh link hata diya gaya].cm पर उपलब्ध डेटा पर आधारित है।

  • विभाग: Join Indian Army (Bhartiya Sena)
  • आधिकारिक वेबसाइट: joinindianarmy.nic.in
  • नोटिफिकेशन: 67th SSC Men Recruitment Notification (Jan 2026)

अस्वीकरण (Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी केवल उम्मीदवारों की मदद के लिए है। हम सटीकता की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन पाठकों को सलाह है की वे फॉर्म भरने से पहले विभागीय वेबसाइट (joinindianarmy.nic.in) पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

Aadit Singh

Aadit Singh Yuva.Help के Founder हैं। इन्होंने Mechanical Engineering में B.Tech किया है और इन्हें Blogging का 1 वर्ष का अनुभव है। Yuva.Help के माध्यम से Aadit युवाओं को सही Career Guidance, शिक्षा से जुड़ी जानकारी और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।
EXPERTISE: Career Guidance