MPESB Group 4 Result 2025 अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम के साथ क्वालीफाइंग स्थिति, कटऑफ और पूरी मार्कशीट ऑनलाइन देखी जा सकती है।
MPESB Group 4 Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम 25 नवंबर 2025 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब esb.mp.gov.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट ग्रेड III, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट सहित कुल 966 पद भरे जाने हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही स्कोरकार्ड और कटऑफ भी अपलोड किया गया है, जिससे उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि वे अगले चरण के लिए पात्र हैं या नहीं।
MPESB Group 4 Result 2025 Direct Link
एमपी ग्रुप 4 रिजल्ट का लिंक बोर्ड की आधिकारिक साइट पर सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने Application Number और Date of Birth दर्ज करके लॉगिन कर सकते हैं। नीचे MP Group 4 Result 2025 का डायरेक्ट लिंक दिया गया है।
MP Group 4 Result 2025 Link – यहां क्लिक करें
एमपी ग्रुप 4 रिजल्ट 2025 – मुख्य बिंदु
MPESB ने ग्रुप 4 के विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 7, 8 और 9 मई 2025 को आयोजित की थी। इसमें क्लर्क, स्टेनो, स्टेनोग्राफर और अन्य सहायक पद शामिल थे। परीक्षा पूरा होने के बाद अब परिणाम और स्कोरकार्ड उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके यह जान सकते हैं कि वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं।
रिजल्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड | मध्य प्रदेश एम्प्लॉई सिलेक्शन बोर्ड (MPESB) |
| पोस्ट का नाम | असिस्टेंट ग्रेड III, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट और अन्य पद |
| कुल वैकेंसी | 966 |
| एमपी ग्रुप 4 परीक्षा तिथि | 7 से 9 मई 2025 |
| एमपी ग्रुप 4 रिजल्ट तिथि | 25 नवंबर 2025 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | esb.mp.gov.in |

MP Group 4 Score Card 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर English या Hindi भाषा चुनें।
- Latest Updates सेक्शन में “Result – Group-4 Combined Recruitment Test – 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना Application Number, Date of Birth और Captcha Code भरें।
- Search बटन पर क्लिक करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी लिया जा सकता है।
इसे भी देखें – PNB LBO Recruitment 2025: पंजाब नेशनल बैंक में 750 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर आवेदन शुरू
