Sarkari Naukari

OCIL AO Recruitment 2025: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में 300 एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

OCIL AO Recruitment 2025: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 300 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से शुरू होंगे और आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी विवरण नीचे देख सकते हैं।

OCIL AO Recruitment 2025: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने रोजगार समाचार पत्र में AO भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन प्रकाशित किया है। अधिसूचना के अनुसार एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-I (जनरलिस्ट व हिंदी ऑफिसर) के कुल 300 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थी 1 दिसंबर 2025 से OICL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन भर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर तक चलेगी। इन 300 रिक्तियों में 285 पद जनरलिस्ट और 15 पद हिंदी ऑफिसर के लिए हैं।

OCIL AO Recruitment 2025: हाईलाइट्स

विवरणजानकारी
भर्ती का नामएडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-I (जनरलिस्ट + हिंदी ऑफिसर)
संस्थाOriental Insurance Company Limited (OICL)
कुल पद300
आवेदन शुरू1 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि15 दिसंबर 2025
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.orientalinsurance.org.in

OICL AO 2025: पदों का विवरण

OICL AO भर्ती 2025 के तहत जारी पदों का वर्गवार ब्योरा नीचे दिया गया है—

पद का नामरिक्तियों की संख्या
प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट)285
प्रशासनिक अधिकारी (हिंदी अधिकारी)15
कुल पद300

OICL AO 2025 पात्रता

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

अकाउंट्स: B.Com 60% (SC/ST के लिए 55%) / MBA / CA / ICWAI

एक्चुरियल: स्टैटिस्टिक्स/मैथ्स/एक्चुरियल साइंस में बैचलर 60% (SC/ST के लिए 55%)

इंजीनियरिंग (IT): IT/Computer Science/ECE में B.E./B.Tech/M.E/M.Tech या MCA 60% (SC/ST के लिए 55%)

इंजीनियरिंग (ऑटोमोबाइल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सिविल/केमिकल/पावर/इंडस्ट्रियल/इंस्ट्रूमेंटेशन): संबंधित शाखा में B.E./B.Tech या M.E/M.Tech 60% (SC/ST के लिए 55%)

मेडिकल: MBBS/BDS

लीगल: LLB 60% (SC/ST के लिए 55%)

उम्र सीमा

OICL AO Recruitment 2025 के लिए अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है।

OICL AO 2025: आवेदन प्रक्रिया

OICL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा

Career सेक्शन में जाकर Apply Online चुनें

“Click here for New Registration” पर क्लिक कर नाम व संपर्क विवरण दर्ज करें

रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड प्राप्त होने के बाद आवेदन फॉर्म भरें

यदि फॉर्म एक बार में पूरा न हो पाए तो Save विकल्प का उपयोग कर सकते हैं

सभी जानकारी मिलान करने के बाद Submit करें

फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें

फिर आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें

अंत में ई-रसीद और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सुरक्षित रखें

इसे भी देखें – AFCAT 1 Notification 2026: 340 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

Saurabh Mishra

सौरभ मिश्रा शिक्षा से जुड़ी ख़बरों और updates पर काम करते हैं। उनकी educational background शिक्षा और journalism से जुड़ी रही है, जिससे उन्हें इस सेक्टर की अच्छी समझ है। पिछले 6 वर्षों में इन्होंने कई जाने-माने news platforms के साथ काम किया है और education news, exam updates, results, admissions और career-related content लिखने का अनुभव हासिल किया है। वर्तमान में Yuva Help पर छात्रों और युवाओं तक accurate, fast और trustworthy information पहुँचाने का काम कर रहे हैं।
EXPERTISE: Government Jobs, SSC, UPSC, Railway, Police Job Updates