राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट आ गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जेल प्रहरी फिजिकल टेस्ट (PET/PST) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jail.rajasthan.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान Jail Prahari PET/PST Admit Card 2025 जारी
जेल प्रहरी भर्ती 2025 के फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 4 दिसंबर 2025 से उपलब्ध करा दिए गए हैं। PET और PST परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी। यह परीक्षा कारागार प्रशिक्षण संस्थान, अजमेर में संपन्न कराई जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। साथ ही, परीक्षा स्थल पर प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।
Jail Prahari PET/PST Admit Card 2025 – डाउनलोड लिंक
जेल प्रहरी PET/PST एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक का उपयोग कर सकते हैं:
Jail Prahari Physical Test Admit Card – यहाँ क्लिक करें
फिजिकल टेस्ट कब और कहाँ?
भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के अंतर्गत, लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर कुल रिक्तियों के 10 गुना अभ्यर्थियों को PET/PST में शामिल किया जा रहा है।
शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और इसका आयोजन Jail Training Institute, Ajmer में होगा।
उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट की तिथि, समय और स्थान से संबंधित सभी जानकारी उनके एडमिट कार्ड में मिल जाएगी। उम्मीदवारों को SMS और ईमेल के माध्यम से भी जानकारी भेजी जाएगी।
महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी को भी एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा, इसलिए इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विज्ञप्ति संख्या 17/2024 (दिनांक 11.12.2024) तथा एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करें।
सहायता के लिए संपर्क करें
फिजिकल टेस्ट से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार नीचे दिए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 0141-2619202, 9660838100, 0145-2787173
