RPSC AAO Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी (AAO) पदों के साक्षात्कार के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों का अंतिम चरण के इंटरव्यू के लिए चयन हो चुका है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं और दिए गए समय पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
Rajasthan AAO Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अधिकारी पदों के लिए RPSC AAO Admit Card 2025 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पात्र पाया गया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC AAO Admit Card 2025
आरपीएससी द्वारा सहायक कृषि अधिकारी (टीएसपी/एनटीएसपी), कृषि विभाग, 2018 (विज्ञापन संख्या 13) के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू के दिन प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं, ताकि केंद्र पर प्रवेश में कोई बाधा न आए।
RPSC AAO Admit Card 2025 Download
RPSC AAO एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का लिंक अब राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर सक्रिय है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने हेतु एक डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
RPSC AAO Admit Card 2025 – लिंक
आरपीएससी AAO एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- सहायक कृषि अधिकारी (टीएसपी/एनटीएसपी), कृषि विभाग, 2018 (विज्ञापन संख्या 13/Rect./AAO (कृषि विभाग)/ईपी-I/2018-19 दिनांक 28.05.2018) (अंतिम चरण) से संबंधित इंटरव्यू पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब “एडमिट कार्ड प्राप्त करें” विकल्प चुनें।
- अपना आवेदन संख्या दर्ज करें और जन्म तिथि चुनें।
- स्क्रीन पर दिखाया गया सुरक्षा कोड/पाठ भरें।
- सबमिट करने के बाद अपना Rajasthan AAO Admit Card डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

RPSC AAO एडमिट कार्ड 2025 पर दी गई डिटेल्स
उम्मीदवारों को RPSC Assistant Agriculture Officer Admit Card 2025 पर दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए। एडमिट कार्ड में आम तौर पर निम्न विवरण दिए होते हैं:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
एप्लीकेशन नंबर
पिता या माता का नाम
जन्म तिथि
उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर
परीक्षा/साक्षात्कार का नाम (जैसे: Assistant Agriculture Officer Exam)
परीक्षा/साक्षात्कार की तारीख
शिफ्ट या समय
एग्जाम सेंटर का नाम और कोड
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
रिपोर्टिंग टाइम
