बिहार विधानसभा परिषद सचिवालय ने लोअर डिवीजन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 64 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा पर आधारित होगा। सभी महत्वपूर्ण विवरण आगे दिए गए हैं।
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025: कुल पद और आवेदन शेड्यूल
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, विज्ञापन संख्या 02/2025 के अंतर्गत 64 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 19 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे। उम्मीदवार आयु सीमा, योग्यता, शुल्क और अन्य आवश्यक नियम पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025: नोटिफिकेशन PDF
भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए बिहार विधान परिषद सचिवालय ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 64 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 नवंबर से शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं:
बिहार विधानसभा परिषद सचिवालय भर्ती 2025 – यहां क्लिक करें
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
संबंधित भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर सहित कुल 64 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया और अन्य प्रमुख बिंदु नीचे तालिका में उपलब्ध हैं:
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरणविवरण जानकारी भर्ती प्राधिकरण बिहार विधान परिषद सचिवालय विज्ञापन संख्या 02/2025 कुल पदों की संख्या 64 प्रारंभ तिथि (आवेदन) 28 नवंबर 2025 शाम 5 बजे से अंतिम तिथि (आवेदन) 19 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे तक शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2025 आधिकारिक वेबसाइट https://vidhanparishad.bihar.gov.in/
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025: रिक्तियों का विस्तृत विवरण

शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता (Table Form)पद वेतन स्तर न्यूनतम योग्यता टाइपिंग/स्टेनोग्राफी योग्यता वांछित कंप्यूटर योग्यता निजी सहायक लेवल-07 स्नातक हिंदी स्टेनो: 100 wpm, हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग: 30 wpm AICTE/DOEACC/NIELIT मान्य कोर्स / ‘O’ लेवल आशुलिपिक लेवल-04 स्नातक हिंदी स्टेनो: 80 wpm, हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग: 30 wpm कंप्यूटर प्रमाण-पत्र डेटा एंट्री ऑपरेटर लेवल-04 इंटरमीडिएट 8000 key depression per hour ADCA / ‘O’ level निम्नवर्गीय लिपिक लेवल-02 इंटरमीडिएट हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग: 30 wpm कंप्यूटर कोर्स / O-level
आयु सीमा (01 अगस्त 2025 के अनुसार)श्रेणी अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष 37 वर्ष अनारक्षित महिला / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग 40 वर्ष अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति 42 वर्ष सरकारी कर्मचारी (3 वर्ष सेवा पूर्ण) +5 वर्ष छूट भूतपूर्व सैनिक सेवा अवधि + 3 वर्ष, पर अधिकतम 53 वर्ष
चयन प्रक्रिया (Post-wise Examination Stages)पद चरण 1 चरण 2 चरण 3 चरण 4 निजी सहायक OMR परीक्षा हिंदी स्टेनो टाइपिंग टेस्ट (Hindi/English) MS Word Test आशुलिपिक OMR परीक्षा हिंदी स्टेनो टाइपिंग टेस्ट MS Word Test डेटा एंट्री ऑपरेटर OMR परीक्षा टाइपिंग टेस्ट (8000 key depression) MS Word Test — निम्नवर्गीय लिपिक OMR परीक्षा टाइपिंग टेस्ट MS Word Test —
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न (सभी पोस्ट के लिए समान)विवरण जानकारी कुल प्रश्न 100 कुल अंक 400 अवधि 2 घंटे सही उत्तर +4 अंक गलत उत्तर –1 अंक भाषा हिंदी/अंग्रेजी अगले चरण के लिए चयन लगभग 10 गुना उम्मीदवार
विषयवार प्रश्नविषय प्रश्न सामान्य अध्ययन 40 विज्ञान एवं गणित 30 मानसिक क्षमता एवं तार्किक विचार 30
आवेदन शुल्कश्रेणी शुल्क सभी उम्मीदवार 100 रुपये भुगतान मोड ऑनलाइन (Debit/Credit/UPI)

