CTET 2026 Apply Online: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने फरवरी 2026 में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए अधिसूचना सार्वजनिक कर दी है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इस बार पेपर I और पेपर II की परीक्षा एक ही दिन, 8 फरवरी 2026, को देशभर के 132 परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी।
CTET 2026 Notification: नोटिफिकेशन पीडीएफ
सीटीईटी परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं—पेपर I और पेपर II—जो अलग-अलग शिफ्ट में होते हैं। इसका विस्तृत नोटिफिकेशन नीचे दिए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।
सीटीईटी फरवरी 2026 – पीडीएफ डाउनलोड करें
CTET 2026 Apply Online: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे दी गई तालिका में सीटीईटी 2026 से संबंधित सभी प्रमुख तिथियां दी गई हैं।विवरण तिथि अधिसूचना जारी 25 नवंबर 2025 आवेदन शुरू 27 नवंबर 2025 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड जारी परीक्षा से 10 दिन पहले सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा 8 फरवरी 2026
CTET 2026 Apply Online: आयोजन से जुड़ी मुख्य जानकारी
नीचे परीक्षा आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण टेबल में दिए गए हैं।विवरण जानकारी आयोजक संस्था केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा संस्करण 21वां परीक्षा दिवस 8 फरवरी 2026 (रविवार) शहरों की संख्या 132 परीक्षा पेपर I और पेपर II
CTET 2026 Apply Online: आवेदन लिंक
सीबीएसई ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन 2026 – यहां क्लिक करें
CTET 2026 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे नीचे बताए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in खोलें।
- CTET जनवरी 2025 अनुभाग में उपलब्ध “ऑनलाइन आवेदन करें” विकल्प चुनें।
- अपनी सक्रिय ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ नया पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करें।
- पूरा फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
इसे भी देखें – UP Home Guard Bharti 2025: यूपी के 75 जिलों में होम गार्ड के 41,424 पदों पर बंपर भर्ती

