SBI SCO Vacancy 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने वीपी वेल्थ (SRM), एवीपी वेल्थ (RM) और कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव सहित कुल 996 स्पेशल कैडर ऑफिसर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 2 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक sbi.bank.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता, आयु और अनुभव से संबंधित सभी नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं।
SBI SCO Vacancy 2025
SBI ने 996 स्पेशल कैडर ऑफिसर पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में वीपी वेल्थ, एवीपी वेल्थ और कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 2 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
इन सभी पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग तय किए गए हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
SBI SCO Notification 2025: PDF डाउनलोड करें
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य करना चाहिए, जिसमें पात्रता शर्तों, आयु सीमा, चयन मानदंड और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों का उल्लेख है। नीचे दिए लिंक से आधिकारिक PDF डाउनलोड किया जा सकता है।
एसबीआई एससीओ अधिसूचना 2025 – PDF डाउनलोड करें
SBI SCO Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
SBI द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार कुल 996 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह नोटिफिकेशन 2 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है। नीचे सभी प्रमुख विवरण टेबल में दिए गए हैं:भर्ती प्राधिकरण भारतीय स्टेट बैंक पद का नाम विशेष संवर्ग अधिकारी कुल रिक्तियां 996 आवेदन का तरीका ऑनलाइन रिक्ति की घोषणा 2 दिसंबर 2025 आवेदन प्रारंभ 2 दिसंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2025 आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in
Direct Apply Link – Click here
SBI SCO Vacancy 2025: पदों का विस्तृत विवरण
भर्ती में शामिल सभी पदों का वर्गवार विवरण नीचे दिया गया है:पद का नाम वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग ईडब्ल्यूएस उर कुल रिक्तियां वीपी वेल्थ (एसआरएम) नियमित 77 34 119 46 188 506 वीपी वेल्थ (एसआरएम) बकाया 15 10 17 — — 42 एवीपी वेल्थ (आरएम) नियमित 33 15 52 20 82 206 एवीपी वेल्थ (आरएम) बकाया — 4 — — — 4 ग्राहक संबंध कार्यकारी नियमित 47 21 73 28 115 284
इसे भी देखें –
- SBI Bank SO Online Form 2026 SBI Specialist Officer (SO) Exam 2026
- SSC GD Recruitment 2025: 25,487 पदों पर कांस्टेबल भर्ती शुरू
SBI SCO Eligibility 2025: पात्रता और आयु सीमा
विभिन्न पदों के लिए आवश्यक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा नीचे टेबल में दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले इन सभी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।पद शैक्षिक योग्यता (अनिवार्य) वरीयता प्राप्त योग्यता अनुभव आयु सीमा वीपी वेल्थ (एसआरएम) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक 60% अंकों के साथ MBA (बैंकिंग/फ़ाइनेंस/मार्केटिंग), NISM VA/XXI-A, CFP/CFA बैंकिंग/वेल्थ मैनेजमेंट/एएमसी में बिक्री व विपणन का 6 वर्ष का अनुभव 26–42 वर्ष एवीपी वेल्थ (आरएम) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक वित्त/बैंकिंग/मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन, NISM VA/XXI-A, CFP/CFA बैंकिंग/वेल्थ मैनेजमेंट/एएमसी/एसबीआई वेल्थ सीआरई में 3–4 वर्षों का अनुभव 23–35 वर्ष ग्राहक संबंध कार्यकारी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक — — 20–35 वर्ष

