UKMSSB ने नर्सिंग ऑफिसर के 690 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है, और उम्मीदवार तय तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Uttarakhand Nursing Officer Vacancy 2025: उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने नर्सिंग ऑफिसर के 690 पदों को भरने के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन संख्या 09/2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू हो चुकी है। वहीं विज्ञापन संख्या 12/2025 के लिए रजिस्ट्रेशन दिसंबर 2025 में शुरू होंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरण देखकर अपना ऑनलाइन आवेदन समय पर जमा कर सकते हैं।
Uttarakhand Nursing Officer Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे दोनों विज्ञापन संख्याओं से संबंधित महत्वपूर्ण डेट्स दी गई हैं:विवरण विज्ञापन संख्या 09/2025 विज्ञापन संख्या 12/2025 नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 17 नवंबर, 2025 18 नवंबर, 2025 रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि 27 नवंबर, 2025 2 दिसंबर, 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर, 2025 22 दिसंबर, 2025 आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि 17 दिसंबर, 2025 22 दिसंबर, 2025 Apply Online (Registration) Click Here Download Official Notification Click Here Official Website Click Here Homepage Click Here
Uttarakhand Nursing Officer Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
राज्य में नर्सिंग ऑफिसर बनने के इच्छुक ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए UKMSSB ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। मुख्य जानकारी नीचे दी गई है:भर्ती प्राधिकरण का नाम उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) पद का नाम नर्सिंग ऑफिसर (महिला एवं पुरुष) पदों की संख्या 690 आवेदन संख्या विज्ञापन संख्या 09/2025 और विज्ञापन संख्या 12/2025 शैक्षणिक योग्यता डिग्री धारक / डिप्लोमा धारक नौकरी का स्थान उत्तराखंड ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.in
Uttarakhand Nursing Officer Vacancy 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
नर्सिंग ऑफिसर (महिला एवं पुरुष) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले UKMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 का लिंक खोजकर क्लिक करें।
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
स्टेप 4: निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
स्टेप 5: फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।Apply Online (Registration) Click Here Download Official Notification Click Here Official Website Click Here Homepage Click Here
इसे भी देखें – UP Home Guard Bharti 2025: यूपी के 75 जिलों में होम गार्ड के 41,424 पदों पर बंपर भर्ती

