SSC ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं, और उम्मीदवार अब आधिकारिक शेड्यूल PDF सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।
Delhi Police Constable Exam Date 2025 OUT: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा प्रकाशित नोटिस के अनुसार, इस परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किया था, वे अब SSC की वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक से परीक्षा तिथि की आधिकारिक PDF फाइल देख सकते हैं।
SSC Delhi Police Constable Exam Date 2025 OUT
SSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथियों से संबंधित नोटिस अपलोड कर दिया है। जारी जानकारी के अनुसार, पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 7,565 पदों के लिए परीक्षा इस अवधि में अलग-अलग शिफ्टों में होगी। कांस्टेबल (ड्राइवर), कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव), हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) तथा हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) सहित सभी पदों की परीक्षा तिथियां नोटिस में साझा की गई हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से ऑफिशियल एग्जाम डेट 2025 PDF प्राप्त कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025
SSC दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक दिल्ली पुलिस के विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। सबसे पहले कांस्टेबल (ड्राइवर) पद की परीक्षा 16 से 17 दिसंबर तक होगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव), हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) और हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पोस्ट-वार परीक्षा तिथियां नीचे तालिका में दी गई हैं।
| भर्ती का नाम | परीक्षा की तारीखें |
|---|---|
| दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 | 16–17 दिसंबर 2025 |
| दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला व पुरुष) भर्ती 2025 | 18 दिसंबर 2025 – 06 जनवरी 2026 |
| दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2025 | 07–12 जनवरी 2026 |
| दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) भर्ती 2025 | 15–22 जनवरी 2026 |
Delhi Police Constable Admit Card 2025 Kab Aayega?
SSC के अनुसार, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले उपलब्ध कराया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी प्रवेश-पत्र PDF डाउनलोड कर सकेंगे।
