Results

SSC Stenographer Result 2025: ग्रेड C और D का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट PDF यहां से डाउनलोड करें

SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, और अब अभ्यर्थी सीधे मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Stenographer Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 28 नवंबर 2025 को स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 6 से 11 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई थी। कुल 8,624 उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट वाली रिजल्ट PDF SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर उपलब्ध है। जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर सूची में है, उन्हें CBT परीक्षा में सफल माना जाएगा और वे स्किल टेस्ट चरण में शामिल होने के पात्र होंगे। इस भर्ती के माध्यम से आयोग 1,590 स्टेनोग्राफर पदों को भरने वाला है।

SSC Stenographer Result 2025: श्रेणीवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या

नीचे दी गई तालिका में श्रेणी और पदानुसार शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की संख्या देख सकते हैं:

वर्गसमूह Cसमूह D
अनुसूचित जाति12194398
अनुसूचित जनजाति7661740
अन्य पिछड़ा वर्ग26207368
ईडब्ल्यूएस14683434
यूआर21874299
ईएसएम418
ओएच108242
एचएच100203
वीएच156234
अन्य-पीडब्ल्यूडी120
कुल862422456

इसे भी देखें – UP Panchayati Raj BPM Online Form 2025 for 826 Post

SSC Stenographer Result 2025: महत्वपूर्ण विवरण

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा का CBT परिणाम जारी कर दिया गया है। नीचे टेबल में पूरी जानकारी देखें:

संगठनकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नामस्टेनोग्राफर
परीक्षा का नामस्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2025
कुल पद1590
योग्य उम्मीदवारों की संख्या31080
रिजल्ट जारी होने की तिथि28 नवंबर 2025
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट
न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्सUR: 30%, OBC/EWS: 25%, अन्य श्रेणियां: 20%
आधिकारिक वेबसाइटssc.nic.in

SSC Stenographer Result 2025: PDF डाउनलोड करें

स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें:

एसएससी स्टेनोग्राफर परिणाम 2025आधिकारिक सूचना
एसएससी स्टेनोग्राफर परिणाम 2025 सूची 1पीडीएफ डाउनलोड करें
एसएससी स्टेनोग्राफर परिणाम 2025 सूची 2पीडीएफ डाउनलोड करें

SSC Stenographer Result 2025: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे देखें?

लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी निम्न स्टेप्स से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं:

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3: SSC Stenographer Result लिंक चुनें।
स्टेप 4: रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 5: कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर खोजें।
स्टेप 6: अगर रोल नंबर सूची में मौजूद है, तो आप स्किल टेस्ट के लिए चयनित हैं।
स्टेप 7: भविष्य में उपयोग के लिए PDF डाउनलोड कर लें।

Saurabh Mishra

सौरभ मिश्रा शिक्षा से जुड़ी ख़बरों और updates पर काम करते हैं। उनकी educational background शिक्षा और journalism से जुड़ी रही है, जिससे उन्हें इस सेक्टर की अच्छी समझ है। पिछले 6 वर्षों में इन्होंने कई जाने-माने news platforms के साथ काम किया है और education news, exam updates, results, admissions और career-related content लिखने का अनुभव हासिल किया है। वर्तमान में Yuva Help पर छात्रों और युवाओं तक accurate, fast और trustworthy information पहुँचाने का काम कर रहे हैं।
EXPERTISE: Government Jobs, SSC, UPSC, Railway, Police Job Updates