Sarkari Naukari

UPPSC Polytechnic Lecturer Recruitment 2025: यूपी पॉलिटेक्निक में लेक्चरर के 500+ पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2 दिसंबर 2025 से लेक्चरर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 2 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। योग्यता, रिक्तियों का पूरा विवरण और आवेदन प्रक्रिया नीचे समझाई गई है।

UPPSC Polytechnic Lecturer Recruitment 2025

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य के पॉलिटेक्निक संस्थानों में 513 लेक्चरर पदों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती UP Technical Education (Teaching) Examination – 2025 के माध्यम से की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।

नोटिफिकेशन में पात्रता, आयु सीमा, विषयवार रिक्तियां और आवेदन से संबंधित सभी दिशानिर्देश दिए गए हैं।

UPPSC Polytechnic Lecturer Recruitment 2025 – Highlights

रिक्ति का नामयूपी टेक्निकल एजुकेशन (टीचिंग) परीक्षा–2025
परीक्षा नियामकउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
कुल रिक्तियां513
आवेदन शुरू होने की तिथि2 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि2 जनवरी 2026
आवेदन का मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटuppsc.up.nic.in

Direct Apply Link – Click here

UPPSC Polytechnic Lecturer Recruitment 2025 – रिक्तियों का विवरण

UPPSC ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर के कुल 513 पदों की सब्जेक्ट-वाइज सूची जारी की है। नीचे सभी विषयों के पदों का पूरा विवरण दिया गया है:

विषयरिक्तियां
मैकेनिकल इंजीनियरिंग140
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग52
सिविल इंजीनियरिंग62
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग77
केमिकल इंजीनियरिंग14
कंप्यूटर43
पेंट टेक्नोलॉजी03
प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी01
टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी04
फुटवेअर03
टेक्सटाइल केमिस्ट्री01
लेदर टेक्नोलॉजी01
इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल01
वर्कशॉप सुपरिन्टेंडेंट10
आर्किटेक्चर06
भौतिकी24
रसायन विज्ञान21
अंग्रेजी18
गणित32
कुल पद513

इसे भी पढ़ें –

UPPSC Polytechnic Lecturer Eligibility 2025

विभिन्न विषयों के लिए आवश्यक योग्यता और आयु सीमा नीचे दी गई तालिका में दी गई है:

विभागशैक्षिक योग्यताआयु सीमा
मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल, कंप्यूटर, पेंट टेक्नोलॉजी, प्लास्टिक मोल्ड, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, फुटवेअर, टेक्सटाइल केमिस्ट्री, लेदर टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोलसंबंधित विषय में B.E./B.Tech./B.S./मास्टर डिग्री21–40 वर्ष
आर्किटेक्चरसंबंधित विषय में डिग्री/बी.आर्क/मास्टर डिग्री21–40 वर्ष
वर्कशॉप सुपरिन्टेंडेंटमैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या मास्टर डिग्री21–40 वर्ष
भौतिकी, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, गणितसंबंधित विषय में मास्टर डिग्री21–40 वर्ष

UPPSC Polytechnic Lecturer Recruitment 2025 – आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले OTR (One Time Registration) पूरा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

स्टेप 1: OTR से रजिस्ट्रेशन करें
अगर पहले से OTR है, तो OTR नंबर डालकर OTP या पासवर्ड से लॉगिन करें।

स्टेप 2: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें

स्टेप 3: फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें

स्टेप 4: आवेदन शुल्क का भुगतान करें

स्टेप 5: फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकालें

आवेदन केवल uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। समय सीमा पूरी होने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Aadit Singh

Aadit Singh Yuva.Help के Founder हैं। इन्होंने Mechanical Engineering में B.Tech किया है और इन्हें Blogging का 1 वर्ष का अनुभव है। Yuva.Help के माध्यम से Aadit युवाओं को सही Career Guidance, शिक्षा से जुड़ी जानकारी और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।
EXPERTISE: Career Guidance