UPPSC RO ARO Mains Exam Date 2025 OUT: जिन उम्मीदवारों ने यूपी RO ARO प्रारंभिक परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है, उनके लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी हो गया है। अब उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा 2025 की तिथि आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। इस लेख में उम्मीदवार नीचे दिए गए नोटिस PDF लिंक से UPPSC RO ARO मुख्य परीक्षा तिथि 2025 नोटिस प्राप्त कर सकते हैं।
UPPSC RO ARO Mains Exam Date 2025 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी RO ARO मुख्य परीक्षा 2025 की तिथियां जारी कर दी हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार UPPSC समीक्षा अधिकारी (RO)/सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 31 जनवरी 2026 (शनिवार) और 1 फरवरी 2026 (रविवार) को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन प्रयागराज में प्रतिदिन दो शिफ्टों में होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 411 पदों पर चयन किया जाएगा।
UP RO ARO Mains Exam 2025 Date And Timing: आरओ, एआरओ परीक्षा शिफ्ट और समय
आयोग के अनुसार यूपी RO/ARO मुख्य परीक्षा 31 जनवरी 2026 और 1 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।
31 जनवरी 2026 को परीक्षा दो शिफ्टों में होगी—
पहला पेपर (सामान्य अध्ययन): सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
दूसरा पेपर (सब्जेक्टिव-ऑब्जेक्टिव): दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक और 4:30 बजे से 5:00 बजे तक
1 फरवरी 2026 को परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी—
हिंदी निबंध पेपर: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
UPPSC RO ARO Mains Exam Date 2025 Notice PDF
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 12 नवंबर 2025 को RO/ARO मुख्य परीक्षा तिथि 2025 नोटिस PDF जारी कर दिया है। नीचे दिए लिंक से उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
| UPPSC RO ARO Mains Exam Date 2025 PDF | यहां क्लिक करें |
UPPSC RO ARO Mains Exam Pattern: यूपी आरओ एआरओ परीक्षा पैटर्न
नीचे तालिका में UPPSC RO ARO मुख्य परीक्षा का पैटर्न दिया गया है।
| पेपर | विषय | प्रकार | अवधि | अंक |
|---|---|---|---|---|
| पेपर 1 | सामान्य अध्ययन | ऑब्जेक्टिव | 2 घंटे | 200 |
| पेपर 2 (भाग 1) | सामान्य हिंदी और प्रारूपण | सब्जेक्टिव | 2.5 घंटे | 100 |
| पेपर 2 (भाग 2) | सामान्य शब्दावली और व्याकरण | ऑब्जेक्टिव | 30 मिनट | 50 |
UPPSC RO, ARO 2023 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को किया गया था, और इसका परिणाम 16 सितंबर 2025 को जारी किया गया। UPPSC के अनुसार कुल 7,509 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं और अब वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
इसे भी देखें – Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025: अप्रेंटिस के 2700 पदों पर आवेदन शुरू
