Education

UPSC EPFO Exam Analysis 2025: प्रवर्तन अधिकारी व सहायक भविष्य निधि आयुक्त परीक्षा की समीक्षा, कठिनाई स्तर और अच्छे प्रयास

UPSC ने आज 30 नवंबर को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर EPFO परीक्षा का आयोजन किया, और अब उम्मीदवारों के शुरुआती प्रतिक्रियाओं के आधार पर परीक्षा विश्लेषण सामने आ रहा है।

UPSC EPFO Exam Analysis 2025: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) पदों के लिए CRT परीक्षा आज एक ही पाली में कराई गई। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक ऑफलाइन पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित हुई। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 230 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए, उनकी प्रतिक्रियाओं और विशेषज्ञों की राय के आधार पर यहां परीक्षा का सेक्शन-वार विश्लेषण, कठिनाई स्तर और अनुमानित अच्छे प्रयासों की जानकारी साझा की जा रही है। यह विश्लेषण उम्मीदवारों को अपनी संभावित स्कोरिंग का अंदाजा लगाने में मदद करेगा।

UPSC EPFO Exam Analysis 2025: महत्वपूर्ण विवरण

नीचे दी गई तालिका में UPSC EPFO परीक्षा से जुड़े प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी गई है:

विवरणजानकारी
भर्ती प्राधिकरणसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
पदप्रवर्तन अधिकारी / सहायक भविष्य निधि आयुक्त
कुल पद230
परीक्षा तिथि30 नवंबर 2025
परीक्षा समयसुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे
परीक्षा मोडऑफलाइन (पेन और पेपर)
परीक्षा अवधि2 घंटे
आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.in

UPSC EPFO Exam Analysis 2025: कठिनाई स्तर

उम्मीदवारों से मिली शुरुआती प्रतिक्रियाओं के आधार पर प्रत्येक सेक्शन का कठिनाई स्तर नीचे दिया गया है।
(नोट: आयोग द्वारा कठिनाई स्तर प्रमाणित नहीं होता, यह केवल अभ्यर्थियों के अनुभव पर आधारित है।)

विषय / अनुभागकठिनाई स्तर
सामान्य अंग्रेजीकठिन
भारतीय राजनीतिकठिन
भारतीय इतिहासकठिन
भारतीय अर्थव्यवस्थामध्यम
सामान्य लेखांकन सिद्धांतमध्यम
लेखा परीक्षाआसान से मध्यम
औद्योगिक संबंध और श्रम कानूनआसान से मध्यम
मात्रात्मक रूझानमध्यम
सामान्य मानसिक क्षमता और तर्कमध्यम
सामान्य विज्ञानमध्यम से कठिन
कम्पुटर अनुप्रयोगआसान से मध्यम
आंकड़ेमध्यम
वर्तमान घटनाएंआसान से मध्यम

UPSC EPFO Exam Analysis 2025: Good Attempts

इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और पेपर का कुल वज़न 200 अंक का होता है। उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के आधार पर विभिन्न सेक्शनों में अच्छे प्रयासों का अनुमान नीचे दिया गया है:

 विषय/अनुभागपूछे गए प्रश्नों की संख्या
सामान्य अंग्रेजी15
भारतीय राजनीति12
भारतीय अर्थव्यवस्था02
सामान्य लेखांकन सिद्धांत06
लेखा परीक्षा03
औद्योगिक संबंध एवं श्रम कानून और सामाजिक सुरक्षा अधिनियम19-20
मात्रात्मक रूझान12
तर्क और मानसिक क्षमता02
सामान्य विज्ञान06-07
कम्पुटर अनुप्रयोग05
आंकड़े01
सामयिकी08-10

(अच्छे प्रयासों का सटीक आंकड़ा अभ्यर्थियों के बड़े समूह की प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही स्पष्ट किया जा सकेगा।)

Editorial Desk

Yuva Help का संपादकीय डेस्क हमेशा सटीक, अपडेटेड और विश्वसनीय जानकारी देने के लिए काम करता है। हमारी टीम सरकारी नौकरियों, परीक्षाओं, स्कॉलरशिप, इंटर्नशिप और करियर गाइडेंस से जुड़ी खबरों को सत्यापित करके प्रकाशित करती है।
EXPERTISE: