Intelligence Bureau (IB) ने Assistant Central Intelligence Officer Grade-II/Tech (ACIO-II/Tech) के 258 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आपने B.Tech/B.E या M.Sc की डिग्री ली है, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 16 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार MHA की वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Intelligence Bureau (IB) ने Assistant Central Intelligence Officer Grade-II/Tech पदों के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 258 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार eligible और interested हैं, वे official Intelligence Bureau website के माध्यम से online apply कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की last date 16-11-2025 तय की गई है।
इस आर्टिकल में आपको IB ACIO-II Tech Recruitment 2025 से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी मिलेगी — जैसे eligibility criteria, age limit, salary structure, selection process, application steps, और साथ ही official notification व online application form के direct links भी दिए गए हैं।
Join Our Telegram Group: Click here
IB ACIO-II Tech Recruitment 2025: ओवरव्यू
| जानकारी | विवरण | 
|---|---|
| Department | Intelligence Bureau (IB) | 
| Post | Assistant Central Intelligence Officer Grade-II / Tech | 
| No of Posts | 258 | 
| Pay Scale | ₹44,900 – ₹1,42,400 (लेवल 7) | 
| Eligibility | B.Tech/B.E या M.Sc | 
| Age Limit | 18 से 27 वर्ष | 
| Start Date for Apply Online | 25-10-2025 | 
| Last Date for Apply Online | 16-11-2025 | 
| Official Website | mha.gov.in | 
पदों का विवरण
Assistant Central Intelligence Officer Grade-II / Tech (ACIO-II/Tech)
| स्ट्रीम | पदों की संख्या | 
|---|---|
| Computer Science & Information Technology | 90 | 
| Electronics & Communication | 168 | 
योग्यता (Eligibility Criteria)
उम्मीदवारों को GATE 2023, 2024 या 2025 में क्वालिफाई करना जरूरी है, GATE कोड EC या CS के तहत। साथ ही, इन डिग्रियों में से किसी एक का होना आवश्यक है:
- B.E/B.Tech – Electronics, Electronics & Telecommunication, Electronics & Communication, Electrical & Electronics, Information Technology, Computer Science, Computer Engineering या Computer Science & Engineering या
 - M.Sc – Electronics, Computer Science, Physics with Electronics, Electronics & Communication या
 - MCA (Master’s in Computer Applications)
 
आयु सीमा (As on 16-11-2025)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
 - अधिकतम आयु: 27 वर्ष
(सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण श्रेणियों को आयु में छूट मिलेगी) 
सैलरी स्ट्रक्चर
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-7 के तहत सैलरी मिलेगी, जो ₹44,900 से ₹1,42,400 तक होगी। इसके साथ ही उन्हें केंद्र सरकार के सभी लागू allowances भी दिए जाएंगे।
इसके अलावा—
- Special Security Allowance: बेसिक पे का 20% अतिरिक्त मिलेगा।
 - Holiday Duty Compensation: छुट्टियों पर ड्यूटी करने पर अधिकतम 30 दिनों तक कैश कंपेन्सेशन का लाभ दिया जाएगा।
 
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- UR, EWS, OBC पुरुष उम्मीदवारों के लिए: ₹200 (₹100 प्रोसेसिंग + ₹100 एग्जाम फीस)
 - सभी उम्मीदवारों के लिए: ₹100 (Recruitment Processing Charges)
 
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 25 अक्टूबर 2025
 - आखिरी तारीख: 16 नवंबर 2025
 
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
उम्मीदवारों का चयन GATE Score, Skill Test, और Interview के आधार पर किया जाएगा।
- Shortlisting: कुल रिक्तियों की संख्या के 10 गुना उम्मीदवारों को GATE 2023, 2024 या 2025 के qualifying cut-off marks के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
 - Skill Test: यह परीक्षा प्रैक्टिकल और टेक्निकल नेचर की होगी, जो उम्मीदवार की तकनीकी क्षमता और जॉब प्रोफाइल के अनुरूप होगी।
 - Interview: इसमें उम्मीदवार के subject knowledge और communication skills को परखा जाएगा।
 
अंतिम merit list उम्मीदवारों के GATE Exam, Skill Test, और Interview में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
भविष्य में खाली पदों की पूर्ति के लिए एक waiting list भी तैयार की जाएगी, जो DoPT के दिशा-निर्देश (OM No. 41019/18/97-Estt. (B) दिनांक 13.06.2000) के अनुसार मान्य होगी।
परीक्षा के कुल अंक: 1175
- GATE Score – 750 अंक
 - Skill Test – 250 अंक
 - Interview – 175 अंक
 
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- उम्मीदवार को mha.gov.in या ncs.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
 - 25 अक्टूबर 2025 से 16 नवंबर 2025 के बीच ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
 - किसी भी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 
Intelligence Bureau ACIO-II Tech Recruitment 2025 – FAQs
आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।
आवेदन करने की लास्ट डेट 16 नवंबर 2025 है।
उम्मीदवार के पास B.Tech/B.E या M.Sc की डिग्री होनी चाहिए।
अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
कुल 258 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसे भी पढ़ें –
				








